जैप्टो की शिकायत के लिए गूगल पर नंबर तलाशा, बुजुर्ग महिला से 99 हजार की ठगी

इंदौर. छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में रहने वाली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ऑनलाइन सामान की शिकायत के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हो गईं. जैप्टो से पांच किलो शक्कर मंगाने के बाद कीमत को लेकर असंतुष्टि होने पर उन्होंने गूगल से कस्टमर केयर नंबर तलाशा. ठगों ने कार्रवाई और रकम वापस दिलाने का झांसा देकर उनके खाते से 99 हजार रुपए निकाल लिए.

फिल्म कॉलोनी निवासी अरुणा व्यास ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर को उन्होंने जैप्टो से शक्कर मंगाई थी. डिलीवरी के दौरान कीमत को लेकर शिकायत करने पर डिलीवरी बॉय ने उन्हें शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी. इसके बाद गूगल पर मिले नंबर पर सुबह 9:18 बजे बात हुई. कुछ देर बाद दूसरे नंबर से फोन आया और सुबह 9:20 बजे व्हाट्सऐप कॉल कर कथित कस्टमर केयर प्रतिनिधि ने उन्हें बताए अनुसार मोबाइल पर बटन दबाने को कहा. रकम वापस आने का दावा किया, लेकिन खाते में पैसे नहीं दिखे तो उन्होंने दोबारा कॉल किया. आरोपी करीब 34 मिनट तक उन्हें उलझाए रहा. कॉल कटने के बाद मोबाइल हैंग हो गया. करीब एक घंटे बाद मोबाइल चालू हुआ तो खाते से 95 हजार और चार हजार रुपए निकाले जाने का पता चला. शिकायत पर छोटी ग्वालटोली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है, मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने नव भारत को बताया कि संबंधित मोबाइल नंबरों और बैंक लेनदेन की जानकारी जुटाकर मामले की जांच की जा रही है.

Next Post

स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ला रही थी 10 लाख की ड्रग्स, 60 साल की महिला गिरफ्तार

Thu Nov 12 , 2026
उज्जैन। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उज्जैन पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपए कीमत की 118 ग्राम MD ड्रग्स जब्त की है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश और वाहन चेकिंग के दौरान एक 60 वर्षीय महिला सहित दो आरोपियों को […]

You May Like