यामी गौतम ने बचपन में IAS बनने का सपना देखा था, लेकिन आज वह बॉलीवुड की पसंदीदा एक्ट्रेस हैं। 28 नवंबर को जन्मी यामी बेहद शर्मीली थीं और स्टेज पर आना उनके लिए चुनौती था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम आज अपने दमदार अभिनय और सादगी भरे व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यामी गौतम कभी भी फिल्मों में करियर बनाना नहीं चाहती थीं। यामी गौतम का बचपन से सिर्फ एक ही सपना था IAS ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना। यामी गौतम के जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं, कैसे एक संकोची लड़की ने सिल्वर स्क्रीन पर अपनी खास पहचान बनाई।
यामी गौतम आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। यामी गौतम का जन्म 28 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ और उनका बचपन चंडीगढ़ में बीता। स्कूल के दिनों में यामी गौतम बेहद शर्मीली थीं और स्टेज फोबिया के कारण किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेती थीं। यामी गौतम की फैमिली को भी कभी यह अंदाजा नहीं था कि यामी गौतम आगे चलकर सिनेमा जगत में अपनी छाप छोड़ेंगी।
