एनसीएल परियोजना निगाही खदान में शॉवेल मशीन डूबी

सिंगरौली । एनसीएल परियोजना निगाही के खदान में एक शॉवेल मशीन डूब गई। जहां उसे बाहर निकालने के लिए एनसीएल प्रबंधन कवायद कर रहा है। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि साबेल मशीन का ब्रेक डाउन था।

गौरतलब है कि ऊर्जाधानी में पिछले एक सप्ताह तक लगातार रूक-रूक कर हुई बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था और नदी-नाले उफान पर आ गये थे। कई जगह पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गये। वहीं एनसीएल परियोजना के खदानों में भी बारिश का असर व्यापक तौर पर दिखा है। निगाही परियोजना के खदान में बारिश का पानी जमा होने से कई दिनों से ब्रेक डाउन होने के कारण शॉवेेल मशीन भी डूब गई। बताया जा रहा है कि परियोजना प्रबंधक की लापरवाही है। हालांकि मशीन को बाहर निकालने के लिए मोटर पम्प से पानी निकालने की कवायद जारी है। पानी में डूबने से मशीन का कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकलन बाद में होगा, लेकिन करोड़ों रूपये की मशीन खदान के पानी में डूब गई है।

इनका कहना:-

पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के चलते खदान में पानी जमा होने से ब्रेक डाउन शॉवेल मशीन डूब गई थी। मोटर पम्प के माध्यम से पानी को बाहर निकाला जा रहा है।

रामविजय सिंह

पीआरओ,एनसीएल सिंगरौली

Next Post

भोजशाला के बाहर नमाज का विरोध, शंख बजाकर किया हनुमान चालीसा पाठ

Fri Aug 21 , 2026
संजय वाजपेयी धार। धार जिले की भोजशाला के अंदर शुक्रवार को पूजा -पाठ किया गया। वहीं भोजशाला के पीछे मुस्लिम पक्ष ने नमाज अदा की। हिंदू पक्ष द्वारा मुसलमानों की भोजशाला के पास नमाज अदा किए जाने का विरोध किया गया। हिंदू संगठनों ने शंख ध्वनि के साथ हनुमान चालीसा […]

You May Like