भोजशाला के बाहर नमाज का विरोध, शंख बजाकर किया हनुमान चालीसा पाठ

संजय वाजपेयी

धार। धार जिले की भोजशाला के अंदर शुक्रवार को पूजा -पाठ किया गया। वहीं भोजशाला के पीछे मुस्लिम पक्ष ने नमाज अदा की। हिंदू पक्ष द्वारा मुसलमानों की भोजशाला के पास नमाज अदा किए जाने का विरोध किया गया। हिंदू संगठनों ने शंख ध्वनि के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। शुक्रवार का दिन होने के कारण सुबह से ही प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा और दोनों पक्षों के कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न करवाए।

भोजशाला जो कि माता वांग्देवी का मंदिर है, को लेकर लंबे समय से मामला सुर्खियों में चल रहा है। इस शुक्रवार को भी भोजशाला में पूजन-अर्चन किया गया। इसी परिसर के पीछे खसरा नंबर 612 में मुस्लिम समाज ने जुमे की नमाज अदा की। हिंदू संगठनों के आह्वान पर भोजशाला में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान शंख बजाकर जयघोष भी किया गया। उधर, दोपहर 1 बजे से मुस्‍ल‍िम समाजजन का आना शुरु हो गया। नमाज अदा करने के बाद समाजजन निर्धारित मार्ग से लौटे।

पूरे परिसर को किया लोहे की चद्दर से कवर

प्रशासन ने नमाज के लिए व्यापक इंतजाम किए। साथ ही गतिरोध को टालने के लिए पूरे नमाज स्थल को लोहे की चद्दर से ढंक दिया गया। जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और एसपी सचिन शर्मा ने सुबह ही भोजशाला परिसर, नमाज स्थल और सभी पहुंच मार्गों का निरीक्षण किया। कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में 1 हजार पुलिसकर्मियों और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। भोजशाला से नमाज स्थल तक घेराबंदी रही। इलाके की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी का का सर्विलांस एक्टिव किया गया था।

Next Post

पारुल गुलाटी बनीं 'द ट्रेटर्स 2' की चर्चित खिलाड़ी, बेबाक अंदाज और निडर खेल से जीता दर्शकों का दिल

Fri Aug 21 , 2026
मुंबई, 21 अगस्त (वार्ता)अभिनेत्री पारुल गुलाटी ने रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में अपने बेबाक अंदाज, तेज-तर्रार सोच और निडर खेल से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। शो में ‘मालकिन’ के नाम से पहचानी जाने वाली पारुल के आत्मविश्वास और मजबूत व्यक्तित्व की सोशल मीडिया पर भी जमकर […]

You May Like