सड़क नहीं,बिजली खंभे भी नहीं

सिंगरौली : नपानि सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी अंतर्गत चौरा टोला में सड़क और बिजली दोनों मूलभूत सुविधाओं का संकट बना हुआ है।दिलीप शुक्ला के घर के आसपास करीब दो दर्जन से अधिक घर हैं, लेकिन यहां आज तक पक्की एवं डब्ल्यूबीएम सड़क नहीं बन सकी और न ही बिजली के खंभे लगाए गए हैं। रहवासी करीब चार वर्ष से सड़क निर्माण और विद्युत खंभे लगाए जाने की मांग कर रहे हैं, इसके बावजूद नगर निगम और बिजली विभाग का ध्यान इस ओर नहीं पहुंचा है। बारिश होते ही मोहल्ले की कच्ची सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है।

वाहन फिसलने के साथ पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। मोटरसाइकिल, स्कूटर, बोलेरो समेत अन्य वाहन चालकों को जोखिम उठाकर इस मार्ग से गुजरना पड़ता है। आज रविवार को बारिश थमने से कुछ राहत रही, लेकिन बारिश के दिनों में स्थिति बेहद खराब हो जाती है। इधर मोहल्ले में बिजली व्यवस्था भी असुरक्षित बनी हुई है। चौरा टोला तिराहे पर एक खंभा है, इसके बाद बांस-बल्ली के सहारे घरों तक तार खींचकर बिजली पहुंचाई गई है। तेज हवा में तार टूटने और नीचे गिरने का खतरा बना रहता है। इससे रहवासियों पर करंट की चपेट में आने का जोखिम भी मंडराता है। स्थानीय रहवासियों ने निगमायुक्त सिंगरौली का ध्यान आकृष्ट कराते हुये सड़क निर्माण के साथ बिजली के खंभे लगाकर सुरक्षित विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।

Next Post

सराफा चोरी के नौ महीने बाद भी खुलासा नहीं

Mon Sep 28 , 2026
सिंगरौली : करथुआ बाजार की सराफा दुकान में हुई लाखों की चोरी को नौ महीने गुजर चुके हैं, लेकिन चितरंगी पुलिस अब तक अज्ञात चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, श्वान दल और फॉरेंसिक टीम की जांच से लेकर तमाम प्रयासों के बावजूद […]

You May Like