इंदौर में एच 1एन 1 का दूसरा मरीज, संक्रमण कहां से आया?

इंदौर. शहर में एच 1 एन 1 का दूसरा मरीज सामने आया है. संक्रमित मरीज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. नया केस सामने आने के बाद अब मरीज की बीमारी से जुड़ी जानकारी, उसके संपर्क में आए लोगों और वह संक्रमण की चपेट में कैसे आया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

इससे पहले उज्जैन में रहने वाली बुजुर्ग महिला की एच 1एन1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. महिला का इंदौर के एक निजी अस्पताल में करीब 16 दिन उपचार चला था. 18 अगस्त को परिजन उन्हें चिकित्सकीय सलाह के विरुद्ध छुट्टी पर उज्जैन ले गए थे, अगले दिन घर पर उनकी मौत हो गई. महिला के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल से इलाज का रिकॉर्ड और मरीज से संबंधित जानकारी मांगी है. जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम भी बनाई है. परिजनों ने बताया कि महिला ज्यादा बाहर नहीं जाती थीं और कभी-कभार पार्क जाती थीं. विभाग उनके संक्रमण की वजह और संभावित संपर्कों की जानकारी भी जुटा रहा है. अब दूसरा मरीज सामने आने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है. यह भी देखा जाएगा कि उसकी किसी संक्रमित व्यक्ति से मुलाकात या संपर्क रहा था या नहीं. दोनों मामलों के बीच कोई संभावित संपर्क रहा है या नहीं, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी. एच 1 एन 1 में सामान्य तौर पर बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण हो सकते हैं. सांस लेने में परेशानी या गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है.

Next Post

भोपाल नगर निगम मुख्यालय में अफसर भिड़े, इस्तीफा दिखाकर बोले- 'मंत्री की भी नहीं सुनता'

Sat Aug 22 , 2026
भोपाल। नगर निगम मुख्यालय परिसर में शनिवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब दो अधिकारियों के बीच काम को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। मामला लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय का है। नरेला विधानसभा के स्वास्थ्य अधिकारी (HO) सुमंदर शर्मा और जोन-19 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी […]

You May Like