राहुल ने सीताराम केसरी को पुण्यतिथि पर किया नमन

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी को 25वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री गांधी ने यहां पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड़ में श्री केसरी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्री केसरी लंबे समय तक कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सीताराम केसरी 1996 से 1998 तक कांग्रेस अध्यक्ष रहे। उनका 24 अक्टूबर 2000 को निधन हुआ था।
श्री केसरी बिहार में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच श्री केसरी की पुण्यतिथि पर पिछले 25 साल में शायद पहला अवसर है जब श्री गांधी ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

Next Post

सुरक्षा दांव पर: पार्वती नदी के टूटे पुल से रोज गुजर रहे सैकड़ों लोग

Fri Oct 24 , 2025
नरसिंहगढ़: त्यौहारों पर उत्सव मनाने और परंपरा निभाने के लिए लोग खतरों से भी गुजरने को तैयार रहते है. मामला सामने आया नरसिंहगढ़ के समीप बैरसिया मार्ग पर बराबठा की पुलिया पर. कम दूरी का सफर तय करने की मजबूरी में राहगीर नरसिंहगढ़ से 10 किमी दूर पार्वती नदी के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।