होटल में शराब पिलाकर युवती से किया दुष्कर्म 

क्लैट की तैयारी करने वाली छात्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट

भोपाल, 19 जनवरी. मिसरोद स्थित एक होटल में शराब पिलाने के बाद युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी युवक पीडि़ता को पार्टी के बहाने अपने साथ होटल लेकर पहुंचा था. पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार मूलत: उत्तर प्रदेश निवासी एक युवती भोपाल में रहकर क्लैट की तैयारी कर रही है. शनिवार को कुलदीप यादव नामक युवक अपनी महिला मित्र के साथ मिसरोद स्थित एक होटल पहुंचा था. महिला मित्र के साथ उनकी दो अन्य सहेलियां भी थी. कुलदीप और उसकी दोनों महिला मित्र ने यहां शराब पार्टी की. इस दौरान युवती को भी जबरन शराब पिलाई गई. पीडि़ता का आरोप है कि नशे की हालत में कुलदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. घटना के बाद पीडि़ता ने मिसरोद थाने जाकर कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया. पुलिस का कहना है कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकालने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Next Post

भुवनचंद्रन ने छोड़ी शिवसेना

Sun Jan 19 , 2025
तिरुवनंतपुरम 19 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व प्रचारक एवं केरल में शिवसेना इकाई का गठन करने वाले एमएस भुवनचंद्रन ने पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की कार्यशैली से असहमति के बाद पार्टी छोड़ दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री भुवनचंद्रन ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए […]

You May Like