संविदा बहाली की मांग: कोविड आयुष संघ की उप-मुख्यमंत्री से मुलाकात

भोपाल।उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से कोविड़-19 आयुष चिकित्सक संघ मप्र के सदस्यों ने मंगलवार को मुलाकात की. इस दौरान कोविड स्टाफ की संविदा बहाली को लेकर संघ के लोगों ने अपनी बात रखी. उप-मुख्यमंत्री ने सदस्यों की बातों को सुनते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं. संघ के सदस्य अरुण ने बताया कि साल 2022 के आदेशानुसार बजट की कमी का बताकर पुरे प्रदेश से में अस्थाई कोविड 19 आयुष चिकित्सक, स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट सहित अन्य सभी चिकित्सकीय दल को निकाल दिया गया था. उन्होंने कहा कि कोविड जैसी भयानक महामारी में अपनी जान पर नौकरी करके लोगो की जान बचाने वाले अस्थाई पैरामेडिकल चिकित्सकीय दल आज बेरोजगार हो गये है. इन कर्मचारियों की सेवा बहाली को लेकर संघ के सदस्यों की ओर से मांग की जा रही है.

Next Post

जनसुनवाई: कलेक्टर कौशलेंद्र ने समस्याओं का त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

Wed Jun 11 , 2025
भोपाल। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया. जनसुनवाई में आए नागरिकों से 126 आवेदन प्राप्त हुए एवं कुछ प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया. इस मौके पर एडीएम भूपेन्द्र गोयल, अंकुर […]

You May Like