करची, 15 मई (वार्ता) पाकिस्तान की महिला टीम युवा बल्लेबाज इमान फातिमा (नाबाद 79) रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 मुकाबले में 67 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली।
पाकिस्तान ने गुरुवार रात टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 170 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।
फातिमा जिम्बाब्वे दौरे पर पहली बार खेल रही थीं और दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने सिर्फ 43 गेंदों पर नाबाद 79 रन की करियर की सबसे अच्छी पारी खेली। जिससे उन्हें गुरुवार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। उनके अलावा मुनीबा अली ने (36) और नतालिया परवेज ने नाबाद (24) रनों का योगदान दिया।
इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 103 रन हीं बना सकी और मुकाबला 67 रनों से हार गई। कप्तान नोम्वेलो सिबांडा ने सर्वाधिक (18) रन बनाये। उनके अलावा लिंडोकुहले माभेरो (12), एडेल ज़िमुनु(12), बिलिवड बिंजा (11), नताशा मटोम्बा ने (10) और कुडज़ई चिगोरा ने (नाबाद 14) रनों का योगदान दिया।
मैच के बाद फातिमा ने कहा, “सबसे पहले, मैं ऊपर वाले की शुक्रगुजार हूं कि मैंने अच्छा खेला। मुझे अच्छा लग रहा है कि मैंने स्कोर किया और मेरा फ्लो अच्छा था। जब आप बॉल को देखते हैं और अपनी तकनीकी पर भरोसा करते हैं तो आपका फ्लो बहुत सिंपल होता है। मैं बस नैचुरली खेलना चाहती हूं। मैं हमेशा इसमें सफल रही हूं।”
