ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, किसानों के हितों से समझौता नहीं सहेंगे: कांग्रेस

भोपाल। प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आज राजधानी में संयुक्त प्रेसवार्ता कर इसे किसानों व छोटे उद्योगों के लिए खतरनाक बताया। प्रेसवार्ता को प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संबोधित किया।

हरीश चौधरी ने कहा कि इतिहास गवाह है, विदेशी दबावों का असर देश की खाद्य सुरक्षा पर पड़ चुका है। यदि अमेरिका से सोयाबीन और कपास का आयात बढ़ता है तो भारतीय किसानों की आय और बाजार पर सीधा असर पड़ेगा। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि किसानों के हितों को कमजोर किया गया है और यह समझौता आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था पर आघात है। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से किसानों के पक्ष में खुलकर बोलने की मांग की।

उधर,उमंग सिंघार ने कहा कि यदि देश कपास, दलहन और डेयरी में आत्मनिर्भर है तो आयात की जरूरत क्यों है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मुद्दे को विधानसभा में जोर-शोर से उठाया जाएगा। कांग्रेस ने 24 फरवरी को भोपाल में किसान महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की, जिसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति प्रस्तावित है। पार्टी ने सड़क से सदन तक आंदोलन की रणनीति साफ कर दी है।

Next Post

माघ मेले के विवाद से कोर्ट तक: पॉक्सो कोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ जांच और FIR के आदेश दिए

Sat Feb 21 , 2026
प्रयागराज। माघ मेले के दौरान उठे कथित यौन शोषण के आरोपों ने अब कानूनी रूप ले लिया है। प्रयागराज की पॉक्सो विशेष अदालत ने गंभीर आरोपों को देखते हुए पुलिस को पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। अदालत के आदेश के बाद झुंसी थाने में […]

You May Like