
दमोह। विगत दिनों विधायक उमादेवी देवी लालचंद खटीक भोपाल पहुंचीं और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, तथा जल संसाधन विभाग के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट से मुलाकात की। उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के आधारभूत संरचना सुधार, शिक्षा प्रणाली की मजबूती, जल संकट के समाधान और सामाजिक कल्याण योजनाओं को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। सभी मंत्रियों ने विधायक के सुझावों को गंभीरता से लिया और विकास कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक उमादेवी ने आगामी परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक तंत्र को भी सक्रिय करने का आग्रह किया।
