प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने विवाद के बाद मौत को गले लगाया

शिवपुरी। लुकवासा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। तीन साल पहले जिन हाथों ने सात जन्मों का साथ निभाने की कसमें खाई थीं, उन्हीं हाथों ने जहर पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। चंद्रपाल और सावित्री के बीच हुए एक मामूली विवाद ने ऐसा उग्र रूप लिया कि दोनों ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बच्ची को भी भुला दिया।

अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए पहले पत्नी ने दम तोड़ा और फिर 12 घंटे बाद पति की भी सांसें थम गईं। वह बच्ची जो कल तक माता-पिता की छांव में सुरक्षित थी अब इस क्रूर दुनिया में तन्हा रह गई है। प्रेम कहानी का यह खौफनाक अंत समाज के लिए एक गहरा सबक छोड़ गया है कि आवेश में लिए गए फैसले सिर्फ जान ही नहीं लेते बल्कि पीछे रह गए अपनों को ताउम्र का गम दे जाते हैं।

Next Post

निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता पर सवाल, स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

Sat Apr 4 , 2026
सरई। नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक 11 में निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय नागरिकों ने चिंता व्यक्त की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य में उपयोग हो रही सामग्री मानकों के अनुरूप नहीं दिख रही, जिससे पुल की मजबूती को लेकर आशंका पैदा हो रही […]

You May Like