सामुदायिक भवन मे निजी स्कूल संचालन पर कार्रवाई 

सागर। सागर जिले के तहसील रहली स्थित गुंजौरा ग्राम पंचायत के सामुदायिक भवन में निजी स्कूल संचालित होने एवं पशु बांधे जाने की जानकारी प्राप्त होने पर कलेक्टर संदीप जी आर के द्वारा एसडीएम रहली को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। एसडीएम रहली कुलदीप पाराशर के द्वारा तहसीलदार रहली को मौके पर भेजा गया। तहसीलदार रहली राजेश पांडे ने स्थल पर पहुंचकर भवन को रिक्त करा भवन को ग्राम पंचायत को सौंप दिया।

Next Post

सघन यातायात जांच अभियान: 34 वाहनों पर चालान, 4,800 वसूले 

Thu Jan 29 , 2026
सारनी। यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वाले 34 वाहनों के काटे गए चालान,सारनी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार सुबह श्री शनि मंदिर के पास सारनी थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर सघन चालानी कार्रवाई की गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन के निर्देश पर […]

You May Like