दतिया: दहेज लोभियों की शर्त पूरी न होने पर पिता मिन्नते करता रहा लेकिन लड़के बालों ने एक न सुनी।दिन भर सामाजिक पंचायत में निपटारा नहीं हुआ तो लहंगा में ही रात में थाने पहुंची दुल्हन की पुलिस ने भी नहीं सुनी। मामला भांडेर की पटेल वाटिका का है।
जिसमें दुल्हन बनकर आई लड़की केवल मनमाना दहेज न देने पर बिन ब्याही रह गई। खास बात यह भी है कि सामाजिक स्तर पर भी मनाने का भरपूर प्रयास किया गया। लेकिन दहेज के लोभियों ने एक न मानी और लड़की बिन ब्याही ही बैठी रही। इस घटना की रिपोर्ट करने जब वह भांडेर थाने पहुंची तो पुलिस ने भी नहीं सुनी ओर वह लड़की अपनी परिजनों के साथ आंसू बहाते हुए थाने से निकल आई ।
