बीएमएस ने बजट का किया स्वागत

नयी दिल्ली 01 फरवरी (वार्ता) भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे आम आदमी का जीवन सुगम होगा।

बीएमएस के महामंत्री रविंद्र हिमटे में शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि बजट में कृषि, लघु उद्योग, कारोबार और व्यक्तिगत आयकर की सीमा बढ़ाने से आम लोगों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बीएमसी लंबे समय से आयकर योग्य आय की सीमा बढ़ाने की मांग कर रहा था।

श्री हिमटे ने कहा कि बुनियादी ढांचे में निवेश करने से रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे और सामाजिक सुगमता बढ़ेगी।

Next Post

ग्वालियर में पोहा कारोबारी से लूट में पुलिस खाली हाथ

Sun Feb 2 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में पोहा कारोबारी से लूट में पुलिस खाली हाथ बनी हुई है। संदेही पूर्व कर्मचारी घर पर सोता मिला है। लूट का तरीका मुरैना गैंग ही है।ग्वालियर के पोहा कारोबारी रामकिशन गुप्ता के साथ लूट हुई है। ग्वालियर में पोहा कारोबारी को लूटने वाले बदमाश का 24 घंटे […]

You May Like