शिवपुरी: जिले के पिछोर अनुविभाग की दिनारा थाना के खोड़ चौकी क्षेत्र में निवास करने वाली एक 22 साल की विवाहिता अपने 4 साल के बेटे को पड़ोसन को सौंपकर घर से फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक खोड वन चौकी के पीछे रहने वाली निशा जाटव उम्र 22 साल पत्नी शिवकुमार जाटव लापता हो गई है।
पति शिवकुमार जाटव उम्र 26 साल का कहना है कि वह मूलतः मेहरोली गांव का रहने वाला है। अभी खोड वन चौकी के पीछे रहता है। सुबह 8 बजे ग्राम विजयपुर काम करने गया था। वापस घर लौटा तो पत्नी निशा नहीं मिली।
