लैंडिंग के समय क्रैश होते होते बचा ट्रेनी विमान

सिवनी: जिले में आज सुबह लगभग 7 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, हवाई पट्टी पर लैंडिंग करते समय एक विमान अचानक पलट गया। बताया गया कि संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। घटना में विमान उड़ा रहा ट्रेनी पायलट बाल बाल बच गया। पायलट ट्रेनिंग के दौरान सुकतरा हवाई पट्टी पर एक प्लेन लैंडिंग के समय क्रैश होते होते बच गया। यह विमान रेड बर्ड एवियशन प्राइवेट लिमिटेड का था।

विमान को ट्रेनी पायलट उड़ा रहा था। लैंडिंग के समय संतुलन बिगड़ने से प्लेन हवाई पट्टी पर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में प्लेन में आग नहीं लगी। इससे ट्रेनी पायलट बच गए। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं रेड बर्ड एवियशन प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने आनन-फानन में घटना को छुपाने के लिए रनवे पर पलटे विमान को तिरपाल से ढक दिया है।

Next Post

ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से मची अफरातफरी

Fri May 30 , 2025
मुरैना: मुरैना में एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। 1 घंटे तक धूं — धूं कर ट्रांसफार्मर जलता रहा। किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like