एम्स भोपाल के निदेशक डॉ.अजय सिंह का इस्तीफा

भोपाल: एम्स भोपाल के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसे व्यक्तिगत कारण बताया, लेकिन यह इस्तीफा ऐसे समय पर आया है जब संस्थान में दवा खरीदी समेत कई अनियमितताओं की जांच चल रही थी। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2025 तक था और उन्हें दिसंबर 2021 में नियुक्त किया गया था।

डॉ. सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने यह निर्णय व्यक्तिगत कारणों से लिया है और 15 दिन पहले ही इस्तीफा सौंपकर छुट्टी पर चले गए थे। अब उनका इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है।इस बीच, एम्स भोपाल में दवाओं की खरीदी समेत आठ अलग-अलग शिकायतों की जांच रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक टीम ने तीन दिन तक दस्तावेजों की जांच की, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

जांच में पाया गया कि एक इंजेक्शन जिसकी बाजार कीमत करीब 400 रूपये थी, उसे 2100 रूपये में खरीदा गया। यह रिपोर्ट अब मंत्रालय को सौंप दी गई है और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जांच के नतीजों के बाद ही डॉ. अजय सिंह का इस्तीफा स्वीकार किया गया है। मामले ने एम्स भोपाल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Post

यूनान के जंगल में लगी भीषण आग बेकाबू: एथेंस के पास आग बुझाने के लिए आसमान से गिराया गया पानी, हजारों लोग घरों से निकाले गए

Sat Jul 5 , 2025
तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली, कई घरों को पहुंचा नुकसान; वायुसेना और आपातकालीन सेवाएं राहत कार्य में जुटीं, यूरोपीय संघ से भी मांगी मदद। एथेंस, 5 जुलाई (नवभारत): यूनान (ग्रीस) की राजधानी एथेंस के पास के जंगलों में लगी भीषण आग ने विकराल रूप ले लिया है, […]

You May Like