हिंदी भाषायी एकता का अनमोल गहना: शाह

नयी दिल्ली 14 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई देते हुए इसे भाषाई एकता का अनमोल गहना बताया ।

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!

श्री शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में लिखा, “देश की भाषाओं-बोलियों के बीच सेतु बनकर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाली हिंदी तकनीक, विज्ञान और अनुसंधान की भाषा बन रही है। आजादी के आंदोलन से लेकर आपातकाल के मुश्किल दिनों तक, हिंदी ने देशवासियों को एक सूत्र में बाँधने में अहम भूमिका निभाई है। हिंदी सभी भाषाओं को साथ लेकर ‘विकसित’ और भाषाई रूप से ‘आत्मनिर्भर’ भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाती रहेगी।”

उन्होंने इस मौके पर एक्स पर एक वीडियो संदेश भी पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है, “हिंदी भाषाई एकता का अनमोल गहना है। यह सभी भाषाओं को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।”

 

Next Post

पुलिस को देख एक्सिस-शराब छोड़कर भागा तस्कर

Sun Sep 14 , 2025
जबलपुर: नेता कालोनी के पास अधारताल पुलिस की घेराबंदी देख कर तस्कर एक्सिस और 310 पाव देशी शराब छोड़कर भाग निकला‌ टीआई प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि सूचना मिली कि बिना नम्बर की नीले रंग की एक्सिस में गौरव जायसवाल सामने सफेद रंग की प्लास्टिक की 2 बोरी में […]

You May Like

Play sound