ड्रोन हमले के बाद ओमान का बंदरगाह बंद, मर्सक ने कामकाज रोका

मस्कट, 28 मार्च (वार्ता) डेनमार्क शिपिंग की बड़ी कंपनी मर्सक ने ड्रोन हमले के बाद ओमान के सलालाह बंदरगाह पर अपना कामकाज कुछ समय के लिए रोक दिया है।

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि इस घटना के बाद बंदरगाह को ‘तुरंत’ खाली करा लिया गया और 48 घंटों के लिए कामकाज रोक दिया गया है।

ओमान के अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में एक कर्मचारी घायल हो गया और बंदरगाह को थोड़ा-बहुत नुकसान पहुंचा है। यह बंदरगाह देश के मुख्य समुद्री केंद्रों में से एक है।

इससे पहले ईरान के आईआरजीसी खातम अल-अंबिया मुख्यालय के एक प्रवक्ता ने दावा किया था कि ईरानी सेना ने सलालाह बंदरगाह से ‘काफी दूरी पर’ मौजूद अमेरिका के एक सैन्य सहायता जहाज को निशाना बनाया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि “ईरान अपने भाई जैसे और दोस्त देश ओमान की राष्ट्रीय संप्रभुता का सम्मान करता है।”

 

 

Next Post

अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक की मौत, 15 यात्री घायल

Sat Mar 28 , 2026
शाजापुर। जिले के मोहन बड़ोदिया से 15 किलोमीटर दूर शनिवार सुबह सडक़ हादसा हो गया. इसमें एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 15 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. बस नलखेड़ा से भोपाल जा रही थी तभी टिकोन […]

You May Like