पुलिस को देख एक्सिस-शराब छोड़कर भागा तस्कर

जबलपुर: नेता कालोनी के पास अधारताल पुलिस की घेराबंदी देख कर तस्कर एक्सिस और 310 पाव देशी शराब छोड़कर भाग निकला‌ टीआई प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि सूचना मिली कि बिना नम्बर की नीले रंग की एक्सिस में गौरव जायसवाल सामने सफेद रंग की प्लास्टिक की 2 बोरी में अधिक मात्रा में शराब लेकर अम्बेडकर कालोनी तरफ से कटरा तरफ जा रहा है, सूचना पर दबिश दी गई,

गौरव जायसवाल बिना नम्बर की नीले रंग की एक्सिस से आते दिखा जो पुलिस को देखकर एक्सिस एवं दोनों बोरी छोड़कर भाग गया। दोनों बोरियों को चैक करने पर 310 पाव देशी शराब रखी मिली जिसे एक्सिस सहित जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की करते हुये आरोपी की तलाश जारी है।

Next Post

राजनाथ ने देशवासियों को दी हिंदी दिवस की बधाई

Sun Sep 14 , 2025
नयी दिल्ली 14 सितंबर (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिंदी दिवस के मौके पर रविवार को देशवासियों को बधाई दी। श्री सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “हिंदी दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। हिंदी केवल भाषा नहीं बल्कि हमारी राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता और भावनात्मक […]

You May Like