राजनाथ ने देशवासियों को दी हिंदी दिवस की बधाई

नयी दिल्ली 14 सितंबर (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिंदी दिवस के मौके पर रविवार को देशवासियों को बधाई दी।
श्री सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “हिंदी दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। हिंदी केवल भाषा नहीं बल्कि हमारी राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता और भावनात्मक एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक हिंदी ने देश को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आइए, हिंदी और सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लें, हमारा यह संकल्प राष्ट्र को और अधिक मज़बूत बनाएगा।”

Next Post

लंदन में 'यूनाइट द किंगडम' रैली में एक लाख लोग हुए शामिल

Sun Sep 14 , 2025
लंदन, 14 सितंबर (वार्ता) लंदन में आव्रजन विरोधी रैली में शनिवार को एक लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन द्वारा आहूत इस रैली में सड़कों पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस रैली को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा का आह्वान बताया गया, लेकिन इस […]

You May Like