आईसीआईसीआई बैंक ने हाल ही में अपनी मिनिमम बैलेंस की लिमिट को बढ़ाने का फैसला लिया था। आईसीआईसीआई बैंक ने मिनिमम बैलेंस लिमिट को 50,000 रुपये तक कर दिया था। हालांकि भारी विरोध के बाद इस बैंक को ये फैसला बदलना पड़ा।
अब आईसीआईसीआई बैंक ने तगड़े विरोध के बाद अर्बन एरिया में नए ग्राहकों के लिए मिनिमम एवरेज बैलेंस की लिमिट को घटा दिया है। बैंक ने इसे 50,000 रुपये से घटाकर अब 15,000 रुपये तक कर दिया है। बैंक को भारी विरोध के बाद ये मजबूरन ये फैसला लेना पड़ा है। आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले बैंक ने मिनिमम बैलेंस की लिमिट को 50,000 रुपये तक कर दिया था। हालांकि विरोध के बाद भी बैंक ने मिनिमम बैलेंस लिमिट को 5,000 रुपये ज्यादा बढ़ाया है।
