अयोध्या के राममंदिर में भी दीपक जलाएंगे योगी आदित्यनाथ

अयोध्या 19 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव से पहले राममंदिर पहुंचकर दीपक जलाएंगे। श्री योगी सोमवार को पांच बजकर पांच मिनट पर राममंदिर पहुंचेंगे और 15 मिनट तक श्रीराम मंदिर में पूजन अर्चन और दीप प्रज्वलित करेंगे।

अयोध्या का दीपोत्सव शुरू हो चुका है। प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित झाकियां अयोध्या सरयू तट स्थित रामकथा पार्क पर पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या आगमन में आंशिक परिवर्तन हुआ है।

मुख्यमंत्री की कल के कार्यक्रम में भी परिवर्तन हुआ है। अब हनुमान गढ़ी और राममंदिर के बाद देवकाली वार्ड ओर अभिराम दास वर्ड में समरसता भोज में शामिल होने के बाद दिगम्बर अखाड़ा और बड़ा भक्तमाल जायेगे और वहां से मणिराम छावनी जायेंगे। यही से कारसेवक पुरम जाकर संत महंत धर्माचार्य के साथ जलपान करेंगे और आधे घंटे रहने के बाद रामकथा पार्क हेलीपैड से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Post

2027 की दिवाली पर प्रजापति समाज के दीयों से जगमगाएगी प्रदेश की हर चौखट: अखिलेश यादव

Sun Oct 19 , 2025
लखनऊ 19 अक्टूबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दीपावली के अवसर पर बड़ा संकल्प लेते हुए कहा कि 2027 की दिवाली पर पीडीए सरकार उत्तर प्रदेश के प्रजापति समाज के करोड़ों रूपए के दीये खरीदेगी, ताकि उनकी आमदनी इतनी बढ़े कि उनके घरों में कई महीनों […]

You May Like