शौर्य चक्र से सम्मानित विंध्य के लाल का गृह ग्राम में स्वागत

रीवा, विंध्य की माटी ने एक बार फिर देश स्तर पर अपना परचम लहराया है. सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर सेवाएं दे रहे रीवा जिले की सिरमौर तहसील अंतर्गत डेल्ही गांव निवासी संजय तिवारी को उनकी अदम्य वीरता, असाधारण साहस और सर्वाच्च कर्तव्य परायणता के लिये राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा दिल्ली में प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है.

बता दें कि यह सम्मान बेहद जटिल और खतरनका आतंकवाद विरोधी अभियान में दिखाए गए अद्वितीय साहस के लिये मिला है. फिलहाल यह सम्मान प्राप्त करने के बाद सीआरपीएफ जवान का आज रीवा स्थित गृह ग्राम में प्रथम आगमन हुआ है, जिस मौके पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया. इस मौके पर शौर्य चक्र से सम्मानित जवान संजय तिवारी नें रीवा आगमन पर हुये स्वागत पर खुद को गौरवान्वित होना बताया. उन्होंने रीवा सहित विंध्य के युवाओं को देश के प्रति सेवा समर्पण भाव से काम करने का संदेश भी दिया. दरअसल रीवा के ग्राम डेल्ही निवासी सीआरपीएफ जवान संजय तिवारी को 2 नवंबर 2024 में जम्मू कश्मीर में आतंकवादी विरोधी अभियान के दौरान दिखाए गए अदम्य साहस का परिचय देने पर सम्मानित किया गया है. यहां अताकियों से मुठभेड के दौरान दुश्मनों की तीन गोलियां खाने के बाद भी संजय ने ना सिर्फ लश्करे तैयबा जैसे संगठन खूखार आतंकवादी उस्मान लाहौरी को मार गिराया बल्कि मौत को भी मात दे दी थी.

Next Post

आम की रखवाली कर रहे किसान पर जंगली सूअर ने किया हमला

Wed Jun 10 , 2026
रीवा। मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में आम की रखवाली कर रहे एक किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया.  हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, नईगढ़ी थाना क्षेत्र के कोरिगवा गांव […]

You May Like