आम की रखवाली कर रहे किसान पर जंगली सूअर ने किया हमला

रीवा। मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में आम की रखवाली कर रहे एक किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया.  हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, नईगढ़ी थाना क्षेत्र के कोरिगवा गांव निवासी चंद्रिका पटेल, उम्र 49 वर्ष, मंगलवार शाम अपने बगीचे में आम की रखवाली कर रहे थे. इसी दौरान एक जंगली सूअर अचानक वहां पहुंचा और अपने नुकीले दांतों से उन पर हमला कर दिया. किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद जंगली सूअर वहां से भाग निकला. हालांकि तब तक किसान गंभीर रूप से घायल हो चुके थे. घायल किसान को परिजनों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया. फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार जारी है. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी के चिकित्सक डॉ. आर.के. पाठक ने बताया कि जंगली सूअर के हमले में घायल व्यक्ति को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा भेजा गया है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में जंगली जानवरों को रोकने की मांग की है.

Next Post

कुएं में गिरे एक साथ 7 जंगली सुअर, एक की मौत 

Wed Jun 10 , 2026
सिवनी। जिले के कन्हान पिपरिया गांव में आज दोपहर 3 बजे एक कुएं में सात जंगली सुअर गिर गए। एक साथ 7 जंगली सुअर के कुएं में गिरने से गांव में हड़कम्प मच गया। खबर मिलते ही वन विभाग और वन विकास निगम की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों की मदद […]

You May Like