पुल से नीचे गिरी बाईक, एक की मौत

सागर | देवरी थाना अंतर्गत देवरी-मछरिया पहुंच मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार पुल से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। देवरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब 6:30 बजे देवरी से अपनी ससुराल नंदना के लिए जा रहे मुन्ना पिता सत्तर सिंह गौड़ उम्र 50 साल निवासी ढिलवार। मछरिया के पास बड़े पुल से बाइक समेत करीब 15 फुट नीचे गिर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस की डायल 100 मौके पर पहुंची। जिसके बाद युवक के शव को बाहर निकलवा कर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है ।

Next Post

रिवर्स होती बस की चपेट में आया हेल्पर, मौत

Sun Apr 13 , 2025
सागर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में बस स्टेड क पास बस की चपेट में आने से हेल्पर की मौत हो गई। घटना बस रिवर्स करते समय हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर वाहन थाने में खड़ा कराया। महाराजपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, […]

You May Like