अवैध शराब का परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

 

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो कारों से परिवहन करते कुल 351 लीटर बीयर एवं 63 लीटर देशी शराब सहित दो चारपहिया वाहन जप्त किए गए। एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को थाना प्रभारी मोतीनगर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक XUV 500 (MP 40 CA 2129) में अवैध शराब लेकर सागर की ओर लाया जा रहा है। प्रियंक उर्फ छोटू श्रीवास्तव निवासी रामनगर भैंसा, थाना केंट ,पुष्पेन्द्र साहू निवासी पथरिया जाट के पास शराब के परिवहन हेतु कोई वैध लाइसेंस नहीं था। आरोपियों पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस ने धर्मश्री रोड पर कार MP 36 C 1426 को रोकने का प्रयास किया। वाहन चालक (शिवा कोरी निवासी इतवारी टोरी, सागर) मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Next Post

बुमराह और कृष्णा ने इंग्लैंड को 465 पर रोका

Sun Jun 22 , 2025
लीड्स 22 जून (वार्ता) जसप्रीत बुमराह (पांच विकेट) प्रसिद्ध कृष्णा (तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को इंग्लैंड को पहली पारी में 465 के स्कोर पर रोक कर छह रनों की मामूली बढ़त ले […]

You May Like

मनोरंजन