सिंगरौली में कोयला ढोने वाले ट्रक से कुचले लोगों के परिजनों पर दर्ज हो रहे फर्जी मुकदमें

मुलताई:किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने कहा है कि, सिंगरौली पुलिस प्रशासन द्वारा मृतकों के परिवारजनों को नौकरी और मुआवजा देने की बजाय फर्जी मुकदमें दर्ज किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिंगरौली में 14 फरवरी को अडानी के वाहन से दो व्यक्ति रामलालू यादव और रामसागर प्रजापति के कुचले जाने के बाद वे मृतकों के घर ग्राम दूधमनिया गये थे।

मृतक रामसागर प्रजापति के चाचा अरविंद प्रजापति को कल मध्य रात्रि में पुलिस ने पहुंचकर मृतक के परिवार के 15 से अधिक परिवारजनों को घर में तोड़फोड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें माडा पुलिस थाना क्षेत्र के बघोरा पुलिस चौकी में हिरासत में रखा गया है। आश्चर्यजनक तौर पर उमेश कुमार प्रजापति को अस्पताल से गिरफ्तार किया गया जो दुर्घटना में अपने भाई के हाथ और पैर टूट जाने पर उनके साथ थे। हिरासत में लिये गए परिवारजनों में मृतक के 21 वर्षीय बेटे सरोज प्रजापति, रामदास प्रजापति, विनोद कुमार प्रजापति, अनिल कुमार प्रजापति आदि शामिल है।

डॉ सुनीलम ने पुलिस कार्यवाही को शर्मनाक बताते हुए कहा कि, दुर्घटनाओं के चलते सिंगरौली में सैकड़ों नागरिकों की मौत इसलिए हो रही है क्योंकि अडानी और अन्य कंपनियों के कोयला ढोने वाले ट्रकों ने सिंगरौली के आम निवासियों का सड़कों पर चलना दूभर कर दिया है। अडानी को अपनी जमीन पर सड़क बनाकर कोयला ढोना चाहिए लेकिन उन्होंने सार्वजनिक सड़कों पर लगभग कब्जा कर लिया है। डॉ सुनीलम ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस और जिलाधीश से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उप पुलिस अधीक्षक से बात हुई उन्होंने कहा कि, वीडियो से चिन्हित व्यक्तियों को ही गिरफ्तार किया गया है।,,डॉ सुनीलम ने कहा है कि, किसान संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल फिर से सिंगरौली जाएगा तथा जिन लोगों पर फर्जी मुकदमें दर्ज किए गये हैं उनके संबंध में तथ्यात्मक जानकारी हासिल कर जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपेगा।

Next Post

छोटे चुनाव में बड़े दांव

Wed Mar 5 , 2025
सियासत इंदौर की कान्यकुब्ज ब्राह्मण संस्था के चुनाव पूरे मालवांचल में चर्चा का केंद्र बने रहे. हालांकि 2000 के लगभग सदस्यों वाली संस्था पहले कभी इतनी चर्चा में नहीं आई. चुनाव की नौबत भी पहली बार ही आई. इस संस्था की स्थापना भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय विष्णु प्रसाद शुक्ला […]

You May Like