जबलपुर: बुधवार को वल्लभ भवन भोपाल में भू-अर्जन में मुआवजे की गणना फेक्टर वृद्धि को लेकर गठित मंत्रीमंडल समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने की। बैठक में मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री चैतन्य कश्यप, मुख्य सचिवगण एवं भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में भारतीय किसान संघ ने भूमि का वास्तविक बाजार मूल्य पर मुआवजा देने, उपजाऊ भूमि का अंतिम विकल्प के रूप में अधिग्रहण तथा सामाजिक सहमति को अनिवार्य करने जैसे बिंदुओं पर जोर दिया।
मंत्री राकेश सिंह ने स्पष्ट किया कि यह अंतिम बैठक नहीं है और आगे भी सुझावों पर विचार किया जाएगा। बैठक में भारतीय किसान संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, अखिल भारतीय एग्रोइकोनॉमिक रिसर्च सेंटर अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर, मध्य भारत संगठन मंत्री भरत जी, महाकौशल प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं महानगर अध्यक्ष दिलीप मुकाती शामिल हुए।
