बच्चा चोरी की अफवाह ने मचाया हड़कंप, घी बेचने आई 5 महिलाओं को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

गुना: म्याना क्षेत्र के संजय ग्राम में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते ग्रामीणों ने पांच महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच और पूछताछ में यह मामला पूरी तरह गलत पाया गया। पकड़ी गई महिलाएं ग्वालियर क्षेत्र की रहने वाली हैं और ग्रामीण इलाकों में घूम-घूम कर घी बेचने का काम करती हैं। घटनाक्रम के अनुसार कल गांव के दो बच्चों ने आरोप लगाया कि एक अज्ञात महिला उन्हें बहला-फुसलाकर आगे का रास्ता पूछ रही थी और साथ चलने का दबाव बना रही थी।

बच्चों की बात सुनकर परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने संदिग्ध मानकर महिला को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला की अन्य साथियों को भी फोन करवाकर बुलवाया और सभी पांचों महिलाओं को पुलिस को सौंप दिया। पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि वे पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि घी विक्रेता हैं और लंबे समय से इन क्षेत्रों में व्यापार कर रही हैं।

थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर महिलाओं को थाने लाकर गहन पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि सभी महिलाएं ग्वालियर क्षेत्र की रहने वाली हैं। संबंधित थानों से भी उनका रिकॉर्ड और जानकारी वेरिफाई की गई है, जहाँ से उनके निर्दोष होने की पुष्टि हुई। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को देखते ही बिना प्रमाण के बच्चा चोर समझकर कानून हाथ में न लें।

Next Post

पीपुल्स यूनिवर्सिटी में बम की सूचना से मचा हड़कंप, अस्पताल और परिसर में सघन तलाशी अभियान

Mon Mar 2 , 2026
अशरफ अली भोपाल: राजधानी स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी में सोमवार को एक बार फिर बम होने की सूचना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रबंधन और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। एहतियात के तौर पर पीपुल्स अस्पताल और यूनिवर्सिटी परिसर में सघन जांच अभियान शुरू किया […]

You May Like

मनोरंजन