नशे में पति पर पत्नी से मारपीट का आरोप, मासूम बच्चे के साथ आधी रात थाने के बाहर न्याय की गुहार लगाई महिला ने

ग्वालियर:जनकगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो महिला सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। आरोप है कि एक पति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद महिला अपने बच्चे को लेकर न्याय की गुहार लगाने जनकगंज थाने पहुंची। लेकिन महिला का आरोप है कि उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर एक महिला अपने मासूम बच्चे के साथ आधी रात को थाने के बाहर बैठकर न्याय की गुहार लगा रही थी, तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?
घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न के मामलों में शिकायत मिलने पर पुलिस की क्या जिम्मेदारी है? आखिर इस महिला की शिकायत पर कब कार्रवाई होगी? क्या पीड़ित महिला को न्याय के लिए इसी तरह इंतजार करना पड़ेगा?
सवाल जनकगंज पुलिस से है कि
महिला की शिकायत पर कब कार्रवाई होगी और उसे सुरक्षा कब मिलेगी?

Next Post

सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर आयुक्त की नजर

Sat Oct 10 , 2026
सतना: शहर की सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने जोन क्रमांक 4 के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं सुधार कार्यों का व्यापक स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन […]

You May Like