
छिंदवाड़ा. नरसिंहपुर नेशनल हाईवे मार्ग के जमानिया के पास टमाटर से भारी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक को चोट आई है हादसा करीब तीन से चार बजे के बीच का बताया जा रहा है घटना के बाद गुजर रहे लोगों ने चालक को उपचार के लिए अस्पताल तक पहुंचा जहां उसका उपचार चल रहा है मिली जानकारी के अनुसार पिकअप क्रमांक यूपी 91 एटी 4289 विसापुर से टमाटर भरकर नरसिंहपुर मार्ग होते हुए यूपी जा रही थी इसी बीच पीछे का टायर फूटने से अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई हालांकि इस हादसे में कैरेट में भारे टमाटर भी सड़क पर बिखर गए जिससे हजारों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है हालांकि हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं है फिलहाल चालक और ड्राइवर दोनों सुरक्षित है
