
रीवा। न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह न्यायाधिपति उच्च न्यायालय जबलपुर, राकेश मोहन प्रधान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, समीर कुमार मिश्रा जे.एम.एफ.सी. एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती शिवानी शर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित उच्च न्यायालय जबलपुर एवं रीवा न्यायालय के अन्य न्यायिक अधिकारियों तथा विशिष्टजनों द्वारा केन्द्रीय जेल का भ्रमण निरीक्षण किया गया. भ्रमण के दौरान न्यायमूर्ति द्वारा महिला वार्ड का भ्रमण कर परिरूद्ध महिला बंदियों को फल तथा उनके साथ रह रहे बच्चों को फल एवं चॉकलेट वितरित किये गये. तत्पश्चात न्यायमूर्ति केन्द्रीय जेल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित हुए. न्यायमूर्ति द्वारा ‘रहे ना रहे हम’ गीत के बोल के साथ जेल में परिरुद्ध बंदियों को बेहतर जीवन यापन करने, साधना करने तथा योग और ध्यान करने की सलाह दी गई. न्यायमूर्ति द्वारा केन्द्रीय जेल द्वारा आयोजित कार्यक्रम, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की सराहना की गई एवं भविष्य में केन्द्रीय जेल भ्रमण तथा बंदियों को गीत सुनाने हेतु आश्वासन दिया गया. कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक द्वारा न्यायमूर्ति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय, उप जेल अधीक्षक संजीव कुमार गेंदले, अभय मिश्रा जिला विधिक अधिकारी सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे. मंच का संचालन संगीत शिक्षक राजेश कुमार शुक्ला द्वारा किया गया.
