कंधों पर सिलेंडर लेकर निकाला मार्च

इंदौर: देश में लगातार बढ़ रही एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों के विरोध में गुरुवार को इंदौर के भंवरकुआं चौराहे पर एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश महासचिव राजवीर सिंह लाखा और जिला अध्यक्ष रजत सिंह पटेल ने किया.प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में गैस सिलेंडर कंधों पर रखकर पैदल मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम जनता की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है.

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का बजट बिगड़ रहा है और घरेलू खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है. उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर की कीमतों को तत्काल कम किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके. एनएसयूआई नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही कीमतों में कमी नहीं की गई, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा. प्रदर्शन में संदीप पटोदे, कपिल सोलंकी, अमन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Next Post

गुटेरेस ने अमेरिका, इज़रायल से युद्ध समाप्त करने का किया आग्रह, वैश्विक परिणामों की दी चेतावनी

Fri Mar 20 , 2026
ब्रुसेल्स, 20 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को अमेरिका और इज़रायल से ईरान युद्ध समाप्त करने का आग्रह किया और सैन्य कार्रवाई के स्थान पर कूटनीति अपनाने पर बल दिया। यूरोपीय परिषद की बैठक के दौरान यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री गुटेरेस ने कहा […]

You May Like

मनोरंजन