चोरों ने ट्रांसफार्मर से चुराया लाखों का तेल, उपकरण जलने से अंधेरे में डूबा क्षेत्र

​ सौसर। सौसर क्षेत्र में अब चोरों ने बिजली विभाग के संसाधनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बीती रात अज्ञात चोरों ने एमपीईबी के एक ट्रांसफार्मर से कीमती तेल (ऑयल) चोरी कर लिया। तेल न होने के कारण लोड पड़ते ही ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे विभाग को लाखों की चपत लगी है।

*​2.50 लाख का नुकसान, बिजली गुल*

​जानकारी के अनुसार, यह घटना रामाकोना विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले सूर्या बुरिया क्षेत्र की है। अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से तेल निकाल लिए जाने के बावजूद वह चालू स्थिति में था, जिसके चलते तकनीकी खराबी आई और वह जल गया। इस घटना में विभाग को लगभग 2 से 2.50 लाख रुपये का प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान हुआ है।

*​जनजीवन और खेती प्रभावित*

​ट्रांसफार्मर जलने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इसका सबसे बुरा असर क्षेत्र के किसानों पर पड़ा है। फसलों की सिंचाई का समय होने के कारण किसान खासे परेशान हैं। इसके अलावा ​ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है।​ इधर सौसर टिआई रूपलाल उईके ने बताया कि जेई की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम जांच में जुटी है।

 

*​ग्रामीणों ने की शीघ्र सुधार की मांग-*

​ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। साथ ही, क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की भी अपील की गई है।

Next Post

तापमान में तेजी से आया उछाल, दिन में बढ़ी गर्मी और ठंड हुई नरम

Thu Feb 12 , 2026
रीवा। ठंड से राहत मिलनी शुरू हो गई है अचानक तापमान में उछाल आया है. दिन का तापमान जहा 27.5 डिग्री पहुंच गया है. वही रात का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री पहुंचा है. जिससे रात की ठंड से राहत मिली है. वही दिन में भी तेज धूप के साथ हल्की […]

You May Like