इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, चुनाव आयोग तथा अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को यहां शुरू हो गयी। बैठक में चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

गठबंधन की बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और नासिर हुसैन, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की महबूबा मुफ्ती, वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, समाजवादी पार्टी के हरेन्द्र सिंह मलिक और मोहिबुल्ला नदवी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड, माकपा सांसद जॉन ब्रिटास, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और आरएसपी के एन.के. प्रेमचंद्रन सहित गठबंधन के कई प्रमुख नेता बैठक में शामिल हो रहे है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। वह लखनऊ में पार्टी के कार्य में व्यस्त बताये गये हैं। आम आदमी पार्टी तथा द्रमुक के बैठक में शामिल नहीं होने का निर्णय पहले ही कर चुकी है।
बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे श्री वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक में चुनाव आयोग, एसआईआर और अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति की मंगलवार को हुई बैठक में हुई चर्चा के आधार पर यहां एक प्रस्ताव रखा जाएगा।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने बैठक से पहले कहा कि चुनाव प्रक्रिया में जिस तरह की गड़बड़ी हुई है और जिस तरह वह सामने आयी है, उस पर बैठक में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि दो चुनाव आयुक्तों ने भी इस संबंध में सवाल उठाये हैं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया, मतदान रिकॉर्ड और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से संबंधित कानूनों में बदलाव को लेकर भी सवाल उठाये हैं। श्री प्रेमचंद्रन ने कहा कि बैठक का प्रमुख एजेंडा चुनाव आयोग से संबंधित मुद्दा है। उन्होंने कहा कि देश के सभी विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि द्रमुक पहले ही मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के प्रस्ताव का समर्थन कर चुकी है।

.....

Next Post

Psychiatrist के पास गए तो लोग पागल समझेंगे? जानिए डॉक्टर ने क्या कहा

Wed Sep 30 , 2026
भोपाल: मनोचिकित्सक के पास जाने को लेकर आज भी समाज में कई तरह की गलत धारणाएं हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर कोई Psychiatrist के पास गया, तो लोग उसे ‘पागल’ समझेंगे। डॉक्टर के मुताबिक, यह एक बड़ा अंधविश्वास है। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी दूसरी बीमारियों की […]

You May Like