जम्मू पुलिस ने अंतरराज्यीय महिला ड्रग तस्करों को अफीम के साथ पकड़ा

जम्मू, (वार्ता) जम्मू पुलिस ने बुधवार को शहर के बाहरी इलाके आर.एस.पुरा में शिव मंदिर के पास कोटली शाह दौला में 14 किलोग्राम अफीम के साथ दो महिला ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि एक टीम ने अभियान चलाया और आरोपी ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान सिमरनप्रीत कौर और जैस्मीन कौर के रूप में हुई है। दोनों निवासी ब्यास, अमृतसर, पंजाब की रहने वाली हैं।

जांच के दौरान, दोनों के पास प्लास्टिक की रेत की बोरियों में पिट्ठू बैग में छिपाकर अफीम का भूसा रखा हुआ पाया गया।

पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Next Post

बिहार में पहले चरण की 121 विधानसभा सीट के लिए मतदान शुरू

Thu Nov 6 , 2025
पटना, 06 नवंबर (वार्ता) बिहार में प्रथम चरण में 121 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। प्रथम चरण में 121 विधानसभा सीटों के लिये 45341 मतदान केंद्रों पर वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गयी। सुरक्षा कारणों से […]

You May Like