BCCI ने भारतीय ब्लाइंड महिला टीम को किया सम्मानित

भारतीय महिला ब्लाइंट टीम को 19 दिसंबर को बीसीसीआई ने अपने ऑफिस में सम्मानित किया। इस दौरान सचिव देवाजीत सैकिया ने किट और यात्रा सहायता का सपोर्ट देने का वादा किया।

बीसीसीआई ने भारतीय महिला ब्लाइंड टीम को पहले टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के बाद बधाई दी है। भारतीय महिला ब्लाइंड टीम 19 दिसंबर को बीसीसीआई के हेडक्वार्टर पहुंची। जहां उन्हें बीसीसीआई के अधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया गया।

बीसीसीआई के हेड क्वार्टर में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष रघुराम भट्ट ने भारतीय महिला ब्लाइंड टीम को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और भारतीय क्रिकेट की ओर से बोर्ड की तरफ से शुभकामनाएं दीं। महिला ब्लाइंड वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए खिताब हासिल किया। भारत ने फाइनल में नेपाल को हराकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। 115 रनों का पीछा करते हुए, टीम ने सिर्फ 12.1 ओवर में सात विकेट से जीत हासिल की।

Next Post

पुलिस ने नो-एंट्री में घुसे 10 ट्रक पकड़े, 50 हजार का लगाया जुर्माना

Sun Dec 21 , 2025
इंदौर: पुलिस ने नो-एंट्री तोड़कर शहर में दाखिल होने वाले भारी वाहनों पर एक बार फिर एक्शन लिया. एक ही दिन में 10 वाहनों पर चालान काटकर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया.शहर में यातायात को सुगम और सुरक्षित रखने के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर लगातार कार्रवाई जारी […]

You May Like