पुलिस ने नो-एंट्री में घुसे 10 ट्रक पकड़े, 50 हजार का लगाया जुर्माना

इंदौर: पुलिस ने नो-एंट्री तोड़कर शहर में दाखिल होने वाले भारी वाहनों पर एक बार फिर एक्शन लिया. एक ही दिन में 10 वाहनों पर चालान काटकर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया.शहर में यातायात को सुगम और सुरक्षित रखने के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर लगातार कार्रवाई जारी है.

जिसके तहत 20 दिसंबर की सुबह से लेकर 21 दिसंबर की सुबह तक नो-एंट्री प्रतिबंध का उल्लंघन करते पकड़े गए भारी वाहनों के खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्रवाई की. ट्रैफिक सिस्टम को व्यवस्थित करने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई में 10 वाहनों पर चालान काटकर 50 हजार रुपए का समन शुल्क वसूल कर शासन खाते में जमा कराया

Next Post

होटल-ढाबों की सर्चिंग, ड्रोन पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च

Sun Dec 21 , 2025
इंदौर: शहर में अपराध नियंत्रण और बदमाशों पर सख्ती के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर जोन-2 क्षेत्र में को विशेष अभियान चलाया. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह, पुलिस उपायुक्त जोन-2 कुमार प्रतीक और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अभियान का संचालन हुआ.कार्रवाई के तहत जोन-2 […]

You May Like