बदरवास में महिलाओं ने निकाली रैली, शराब और नशे के खिलाफ उठाई आवाज

शिवपुरी:शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा आयोजित एक रैली में महिलाओं ने शराब, नशा, अश्लीलता और अपसंस्कृति पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट मीटर की नीति को रद्द करने की भी मांग उठाई।महिलाओं ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया।

रैली में शामिल महिलाओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस तरह की रैलियां समाज में जागरूकता फैलाने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं ने सामूहिक दुष्कर्म कांड के विरोध में भी रैली निकालकर न्याय की मांग की थी।

Next Post

बीएलओ आज गुरुवार को भी घर-घर पहुँचकर बांट रहे गणना फॉर्म

Thu Nov 6 , 2025
ग्वालियर:निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य जारी है। जिसके तहत आज गुरुवार 6 नवम्बर को भी जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) अपने – अपने मतदान केन्द्र से जुड़ी बस्तियों में घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना […]

You May Like