
जबलपुर।सिहोरा पुलिस ने दर्शनी में सजे जुआ फड़ पर छापा मारकर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सिहोरा थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि ग्राम दर्शनी में हनुमान मंदिर के पीछे ताश पत्तों पर रूपयों की हार जीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे कमलेश झारिया 49 वर्ष, बारेलाल कुशवाह 49 वर्ष, रोहित यादव 27 वर्ष सभी निवासी ग्राम दर्शनी को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 52 पत्ते एवं 7 हजार 400 रूपये जप्त किए गए।
