दहेज में बाइक नहीं मिलने पर नवविवाहिता को प्रताड़ना

जबलपुर‌। बेलबाग थाना अंतर्गत खेरमाई मोहल्ला चौधरी मोहल्ला में नव विवाहिता को दहेज में बाइक नहीं मिलने पर

उसके साथ मारपीट कर प्रताडित करने वाले आरोपी पति, सास एवं ससुर के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि श्रीमति पूनम चौधरी पति महेन्द्र चौधरी 28 वर्ष निवासी खेरमाई मोहल्ला चौधरी मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका विवाह 20 जनवरी 2025 को हिन्दु रीतिरिवाज से महेन्द्र चौधरी पिता रामदयाल चौधरी टिकरा की खेरमाई मंदिर थाना बेलबाग से हुआ है। उसके माता पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज का सामान सोने की अंगुठी, लगुन में रुपये, घरेलू बर्तन दिये एवं शादी के समय पति एवं ससुर व्दारा मोटर साईकिल की मांगी गई थी जो उसके माता पिता व्दारा नही दी गई। उसके पति एवं ससुराल वालो ने शादी के बाद एक महीने तक अच्छे से रखा। 15 मार्च से आये दिन पति, सास, ससुर एवं देवर व्दारा मोटर साईकिल नहीं लाने पर से लगातार पति एवं ससुराल वालए शारीरिक मानसिक रुप से प्रताडित कर रहे हैं।

Next Post

एएसआई की आत्महत्या, थाना प्रभारी भदौरिया लाइन अटैच

Tue Jul 22 , 2025
दतिया। गोंदन थाना प्रभारी अरविन्द सिंह भदौरिया और आरक्षक चालक रुपनारायण यादव को लाइन अटैच कर दिया गया है। अब उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा गोंदन थाना के नए थाना प्रभारी होंगे । आज सुबह एएसआई प्रमोद पावन की आत्महत्या की चौंकाने वाली घटना के बाद थाना प्रभारी और आरक्षक लाइन अटैच […]

You May Like