डस्ट में दबा हाईवा चालक, मौत

जबलपुर : मझगवां स्थित एक खदान में हाईवा से डस्ट डम्प की जा रही थी तभी चालक डस्ट में दब गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृत्युंजय पांडे 45 वर्षीय निवासी बिहार, साथी रतन विश्वकर्मा के साथ हाईवा लेकर सुमित अग्रवाल की खदान में मझगवां बीती रात पहुंचा जहां डस्ट डंप हो रही थी।

रतन हाईवा से डस्ट डंप कर रहा था तभी मृत्युंजय पीछे पन्नी बांध रहा था रतन ने जैसे ही हाईवा पीछे किया तभी मृत्युंजय को धक्का लगा और वह नीचे गिर गया। डस्ट मृत्युंजय के ऊपर डंप हो गई और वह उसमें दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जिसके बाद शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

Next Post

जाली हस्ताक्षर कर खाते से निकाले 13.57 लाख

Fri Jan 23 , 2026
जबलपुर: भेड़ाघाट निवासी रिटायर्ड कर्मचारी के जाली हस्ताक्षर कर उसके खाते से 13 लाख 57 हजार रूपए निकाल लिए गए। धोखाधड़ी कोई और नहीं बल्कि पीडि़त की दूसरी पत्नी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर की है।भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि रामदास पटेल निवासी भेड़ाघाट के 2019 […]

You May Like