
दतिया। गोंदन थाना प्रभारी अरविन्द सिंह भदौरिया और आरक्षक चालक रुपनारायण यादव को लाइन अटैच कर दिया गया है। अब उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा गोंदन थाना के नए थाना प्रभारी होंगे । आज सुबह एएसआई प्रमोद पावन की आत्महत्या की चौंकाने वाली घटना के बाद थाना प्रभारी और आरक्षक लाइन अटैच किए गए हैं। दतिया के एसपी सूरज कुमार वर्मा ने कार्यवाही करते हुए कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
