इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

सीधी।जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा कांग्रेस भवन में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि शहादत दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी जी के बलिदान, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया तथा सरदार पटेल जी की राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता में भूमिका को नमन किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन देश की सेवा और त्याग का प्रतीक था। उन्होंने भारत की एकता और संप्रभुता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। वहीं सरदार पटेल ने देश की रियासतों का विलय कर भारत को अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। दोनों महान विभूतियों का जीवन प्रेरणादाई है।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने एकता, सद्भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Next Post

भोपाल-विदिशा हाईवे पर युवक ने अपनी ही बंदूक से गोली मारकर दी जान

Fri Oct 31 , 2025
सलामतपुर। शुक्रवार को सलामतपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर रेलवे ओवरब्रिज के पास 26 वर्षीय युवक ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 9 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे खून […]

You May Like