कांग्रेस ने बिहार के लिए चुनाव समिति का किया गठन

नयी दिल्ली, 16 सितम्बर (वार्ता) कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 39 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस समिति के सदस्यों के नाम को अनुमोदित किया है। समिति में सभी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, प्रदेश कांग्रेस के सभी सचिव, कांग्रेस कार्यकारणी समीति सदस्य तथा बिहार से संबद्ध सभी स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य और सभी अनुषांगिक संगठनों के प्रमुख स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं।

उन्होंने बताया कि समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम, शकील अहमद, मदन मोहन झा, डॉ, शकीलउज्जमा अंसारी, मोती लाल शर्मा, ब्रजेश कुमार भल्ला, डॉ ज्योति ममता निषाद, ब्रजेश् कुमार पांडे, कैशर अली खान सहित 39 सदस्यों के नाम शामिल हैं।

Next Post

चार ज्योतिर्लिंग तथा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन के लिए भारत गौरव एक्सप्रेस

Tue Sep 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 सितम्बर (वार्ता) रेलवे ने चार ज्योतिर्लिंगों और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा के लिए विशेष भारत गौरव एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार नौ दिवसीय यात्रा पैकेज में देश के चार ज्योतिर्लिंग मंदिरों के साथ आधुनिक भारत […]

You May Like

Play sound