भानपुरा कंजर डेरा पर दबिश, लहान नष्ट,अवैध शराब जब्त

गुना। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने चांचौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुरा स्थित कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दबिश में भारी मात्रा में अवैध शराब निर्माण सामग्री बरामद कर उसे नष्ट किया गया, साथ ही 95 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी को सूचना प्राप्त हुई थी कि चांचौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुरा में कंजर डेरों पर अवैध रूप से कच्ची शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर 19 जून 25 को प्रात: पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और प्रभारी एसडीओपी चांचौड़ा महेन्द्र गौतम के नेतृत्व में की गई।

जैसे ही अवैध कारोबारियों को दबिश की भनक लगी, वे मौके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों ने डेरों के आस-पास फैले ड्रमों और टंकियों की तलाशी ली, जिसमें शराब बनाने के लिए रखा गया लगभग 9500 लीटर लहान बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 9.50 लाख रुपये बताई गई है, जिसे मौके पर ही विधिवत नष्ट कर दिया गया। साथ ही 95 लीटर हाथ भट्टी से तैयार की गई अवैध कच्ची शराब, जिसकी कीमत लगभग 19 हजार रुपये है, उसे मौके से जब्त कर लिया गया। इसके अलावा अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण, भट्टियां और अन्य सामग्री भी नष्ट की गई।

Next Post

छत्तीसगढ़ के रायपुर में पकड़े गए बांग्लादेशी दम्पत्ति का रीवा से कनेक्शन, त्योंथर से बनी थी फर्जी मार्कशीट

Thu Jun 19 , 2025
रीवा।छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने बीते दिनों कार्रवाई करते हुए एक दम्पत्ति को हिरासत में लिया था. हिरासत में लिए गए पति पत्नी से जब पूछताछ की गई तो कई चौका देने वाले खुलासे हुए. बताया गया की पकड़े गए पति पत्नी बांग्लादेशी हैं और दोनों ही अवैध तरीके से […]

You May Like