टिकरी पुलिस ने गांजा परिवहन में लगे बाइक चालक को किया गिरफ्तार

सीधी। पुलिस सहायता केंद्र टिकरी थाना मड़वास पुलिस ने कार्रवाई में 05.185 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1 लाख 12 हजार 200 रूपए का मशरुका जप्त किया गया है।

नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, एसडीओपी प्रभार कुसमी आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मड़वास भूपेश बैश के सतत देख रेख में चौकी प्रभारी टिकरी सहायक उप निरीक्षक प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में नशे के खिलाफ सशक्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 05.185 किलो ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार चौकी प्रभारी टिकरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कतरवार निवासी मुनि महेश मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर टिकरी की ओर आ रहा है।सूचना पर पुलिस टीम ने चौकी के सामने घेराबंदी कर रेड की। इस दौरान सफेद कलर की टीवीसी मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक पीले रंग की बोरी से 01 पैकेट गांजा कुल वजन 05.185 किलोग्राम अनुमानित कीमत 62 हजार 200 रूपए बरामद किया गया। बरामदगी के साथ आरोपियों की मोटरसाइकिल कीमत 40 हजार एवं मोबाइल कीमत 10 हजार भी जप्त किए गए। इस प्रकार कुल जप्त मशरूका की कीमत लगभग 1 लाख 12 हजार 200 रूपए है।बरामद गांजा को मौके पर विधिवत सील कर सुरक्षित किया गया। पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया है। साथ ही, आरोपी उक्त मादक पदार्थ कहाँ से लेकर आए थे और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी, इस संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

Next Post

मॉयल तिरोड़ी में संपन्न हुआ वृहत रक्तदान शिविर

Thu Sep 18 , 2025
बालाघाट/तिरोड़ी। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के आयोजन एवं मॉयल लिमिटेड, तिरोड़ी के सहयोग से वृहत महादान रक्तदान शिविर का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मॉयल के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और शिविर को सफल बनाया। प्रबंधक मनीष ढोके एवं सह प्रबंधक उदित बोथरा के निर्देशन में […]

You May Like

मनोरंजन